राधा द्वारा किए कृष्ण से कुछ सवाल-------- हे कृष्ण !! क्या तुम मेरे सवालों का, जवाब दे पाओगे? अधूरा करके मुझको, क्या खुदको कभी पूरा पाओगे? तुमने सिखा तो दिया , दुनिया को प्यार का सही पाठ! मगर क्या तुम खुद कभी, उसको निभा पाओगे? क्या तुम मेरे सवालों का, जवाब दे पाओगे? बचपन में वह तेरा मुझे सताना, मेरी मटकी तोड़ वह चुपके से, तेरा माखन खाना! काली अंधियारी रातों में वह पेड़ के नीचे, तेरा बांसुरी बजाना! और एक दिन अपनी राधा को, अकेले छोड़कर जाना! बचपन से लेकर अब तक किये, मेरे त्याग समर्पण का, क्या तुम हिसाब कभी दे पाओगे? क्या तुम मेरे सवालों का, जवाब दे पाओगे? दे ना सके जो स्थान कभी मुझको, क्या रुक्मिणि को वह स्थान, कभी दे पाओगे? तुम तो बड़े बेरहम निकले कृष्ण, कभी मीरा कभी गोपियां तो कभी राधा, दीवाना करके हमको अधूरा बना दिया! इतने बरस मेरे बिना बिताकर, मैं जो मांगू, क्या मुझे दे पाओगे? मेरी अंतिम क्षणों में एक बार, क्या मुझसे मिल पाओगे? क्या तुम मेरे सवालों का, जवाब दे पाओगे? राम की सीता जैसे, शिव जी पार्वती जैसे, कृष्ण की राधा बनने का अधिकार ...