मेरी आखिरी बातों को काश कोई सुनने वाला होता
मेरी आखिरी बातों को,
काश कोई सुनने वाला होता!
रोता देख हंसाने,
तो कोई रूठ कर मनाने वाला होता!
मेरे आयने से वो खुद को देखता,
मेरे बहते अश्कों में चेहरा तेरा होता,
मेरे होठों की हंसी देख,
काश कोई मुस्कुराने वाला होता!
वो होता तो उसे देख सुकून मुझे मिलता,
ना है वो तो मुझे ख्वाबों में है मिलता!
अपनी बाज़ुओं में मुझे,
काश कोई महफूज रखने वाला होता!
उस दिल की आंखों से तेरा चेहरा पढ़ लेती हूं,
छाई ख़ामोशी में तेरी मायूसी पढ़ लेती हूं,
मेरी आंखों से तुझे,
काश कोई देखने वाला होता!
देख नहीं सकती उन खूबसूरत लम्हों को,
वो लम्हे मुझे काश कोई दिखाने वाला होता!
नहीं जानती चाहत के मायने,
गुज़र रही है जिंदगी एक बुझी शमा में,
उस शमा को काश कोई जलाने वाला होता!
कब से खड़ी हूं उस शख्स की राह में,
पलके बिछाए बस उस की चाह में,
काश कोई शख्स मुझे चाहने वाला होता!
यादों में बस फ़िक्र उसकी,
बातों में बस जिक्र उसका,
मिली खुशी उसे अगर मुझे अश्क देने में,
तो मेरे अश्कों को काश कोई पोंछने वाला ना होता!
मेरा मिलना था उस से महज इत्तेफाक अगर,
हर दम वह मुझसे मिला ना होता!
खुदा ने अगर ना लिखा हो मेरी किस्मत में उसे,
खुदा से परेह ,
काश कोई मेरी किस्मत बदलने वाला होता!
मेरी आखिरी बातों को,
काश कोई सुनने वाला होता!!
काश कोई सुनने वाला होता!
रोता देख हंसाने,
तो कोई रूठ कर मनाने वाला होता!
मेरे आयने से वो खुद को देखता,
मेरे बहते अश्कों में चेहरा तेरा होता,
मेरे होठों की हंसी देख,
काश कोई मुस्कुराने वाला होता!
वो होता तो उसे देख सुकून मुझे मिलता,
ना है वो तो मुझे ख्वाबों में है मिलता!
अपनी बाज़ुओं में मुझे,
काश कोई महफूज रखने वाला होता!
उस दिल की आंखों से तेरा चेहरा पढ़ लेती हूं,
छाई ख़ामोशी में तेरी मायूसी पढ़ लेती हूं,
मेरी आंखों से तुझे,
काश कोई देखने वाला होता!
देख नहीं सकती उन खूबसूरत लम्हों को,
वो लम्हे मुझे काश कोई दिखाने वाला होता!
नहीं जानती चाहत के मायने,
गुज़र रही है जिंदगी एक बुझी शमा में,
उस शमा को काश कोई जलाने वाला होता!
कब से खड़ी हूं उस शख्स की राह में,
पलके बिछाए बस उस की चाह में,
काश कोई शख्स मुझे चाहने वाला होता!
यादों में बस फ़िक्र उसकी,
बातों में बस जिक्र उसका,
मिली खुशी उसे अगर मुझे अश्क देने में,
तो मेरे अश्कों को काश कोई पोंछने वाला ना होता!
मेरा मिलना था उस से महज इत्तेफाक अगर,
हर दम वह मुझसे मिला ना होता!
खुदा ने अगर ना लिखा हो मेरी किस्मत में उसे,
खुदा से परेह ,
काश कोई मेरी किस्मत बदलने वाला होता!
मेरी आखिरी बातों को,
काश कोई सुनने वाला होता!!
Comments
Post a Comment