जब से तू मेरी जिंदगी में आया

जब से तू मेरी जिंदगी में आया,
खुदा ने एक ऐसा ख्वाब दिखाया,
मुस्कुराते मुस्कुराते चले जाते हैं वो,
हंसते हंसते भी गम को पी जाते हैं वो,
हमने मिलकर एक सपना सजाया,
हर दम वह मेरे साथ था फिर धूप हो या छाया!!

उन खिले फूलों में नजर आते हैं वो,
फैल जाती है खुशबू वहां,
जिन गलियों से गुजर जाते हैं वो,
उस चांदनी से रोशन चांद में तेरा चेहरा नजर आया!
तुझ से लड़ कर झगड़ कर भी तुझे भूल ना पाया!!

मेरे हर गम में साथ था वो,
मेरी हर खुशी में साथ है वो,
एक तूफान ख्वाहिशों में बहुत रुकावटें लेकर आया!
फिर भी खुदा तक हमको मिलने से रोक नहीं पाया!!





Comments

Popular posts from this blog

मैं फिर भी तुमको चाहूंगी (सेल्फ कंपोज्ड सॉन्ग)

मेडिटेशन की शिक्षा की भारत में जरूरत

ये कैसी आशिकी सेल्फ कंपोज्ड सॉन्ग